Giridih News :हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, हो गयी मौत
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गावां थानांतर्गत पटना गांव में एक हिरण भटककर खेत में पहुंच गया और जाली में फंस गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता से उसे सुरक्षित बाहर निकाला और वन विभाग को सौंप दिया.
विज्ञापन
बाद में वन कर्मियों के पास ही हिरण की मौत हो गयी. बताया जाता है कि रेस्क्यू किये जाने के दौरान जाली से निकलने के प्रयास में हिरण का एक पैर टूट गया. प्रभारी फॉरेस्टर राजेंद्र प्रसाद ने हिरण की मौत की पुष्टि की है. मौके पर अभिषेक सोनी, मंटू सोनी, सोनू सोनी आदि थे.
जंगल से भटककर चीतल मकडीहा गांव पहुंचा
जंगल से भटककर एक चीतल गुरुवार को मकडीहा गांव पहुंच गया. ग्रामीणों के मुताबिक तिवारीडीह गांव की ओर से कुत्तों के द्वारा खदेड़े जाने पर चीतल मकडीहा गांव पहुंचा. ग्रामीणों ने चीतल को पकड़कर वन विभाग को इसकी सूचना दी गयी. सूचना पर वनपाल नीरज कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम पहुंची और चीतल को भेलवाघाटी से सटे बटिया जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. टीम में वनरक्षी दिनेश कुमार, राहुल कुमार, चालक सुजीत कुमार, कैटल गार्ड रंजन कुमार आदि शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










