Giridih News :ग्रामीणों ने किया जमीन अतिक्रमण करने का विरोध

Updated at : 16 Feb 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :ग्रामीणों ने किया जमीन अतिक्रमण करने का विरोध

Giridih News :सदर प्रखंड अंतर्गत धोबीडीह, मकपिट्टो व गुहियाटांड़ के ग्रामीणों ने भू-माफियाओं द्वारा धोबीडीह में गैर मजरूआ जमीन पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने का विरोध किया है. रविवार को स्थानीय लोगों ने चहारदीवारी निर्माण का विरोध करते हुए इसकी सूचना सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के प्रबंधन को दी.

विज्ञापन

जमीन अतिक्रमण करने का ग्रामीणों ने किया विरोध

सदर प्रखंड अंतर्गत धोबीडीह, मकपिट्टो व गुहियाटांड़ के ग्रामीणों ने भू-माफियाओं द्वारा धोबीडीह में गैर मजरूआ जमीन पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने का विरोध किया है. रविवार को स्थानीय लोगों ने चहारदीवारी निर्माण का विरोध करते हुए इसकी सूचना सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के प्रबंधन को दी. सूचना पर परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा घटनास्थल पहुंचे और वस्तुस्थिति से अवगत हुए. स्थानीय ग्रामीणों ने इस बाबत पचंबा थाना में भी आवेदन दिया है. आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा है कि धोबीडीह में गैर मजरूआ जमीन का कुछ भू-माफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है. उक्त जमीन को लेकर दलित-आदिवासी वर्षों से सिद्धो-कान्हू चौक व सरकारी पैक्स गोदाम बनाने के लिए प्रस्तावित किया है. ग्रामीणों ने कहा है कि बार-बार कतिपय लोग उक्त जमीन पर चहारदीवारी निर्माण का काम शुरू कर रहे हैं. कार्रवाई की मांग करने वालों में देवचरण दास, गंगेश्वर दास, वकील दास, अंजलि बेसरा, मनोज दास, अर्जुन सोरेन, लीलावती देवी, जितेंद्र दास, रूबी देवी, सोनेलाल टुडू, प्रकाश दास, सुरेंद्र मरांडी, नकुल दास, नरेश दास आदि शामिल हैं.

अवैध कब्जा करने वालों को चिह्नित करने का निर्देश : पीओ

इधर, सूचना पर गिरिडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा उक्त स्थल पर पहुंचें और पूरे मामले से अवगत हुए. बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री मीणा ने बताया कि यह सीसीएल की जमीन है. यहां पर जमीन का अवैध तरीके से अतिक्रमण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर सीसीएल सुरक्षा विभाग को संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola