Giridih News: शेड तोड़नेवालों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम की

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 25 Mar 2025 11:43 PM

विज्ञापन

Giridih News: देवरी थाना क्षेत्र के हरला पंचायत अंतर्गत भोजपुरो मोड़ पर बने यात्री शेड को तोड़ने के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया. ग्रामीणों ने मंडरो- खरियोडीह मुख्य मार्ग को भोजपुरो मोड़ के पास मंगलवार की सुबह जाम कर दिया गया.

विज्ञापन

जाम में भोजपुरो, हरला, बड़ाडीह, योगिनियांटांड़, गरडीह, घोरंजी आदि गांवों के नवयुवक व ग्रामीण शामिल थे. सड़क जाम में शामिल कारु रजवार, बूढ़ो साव, डेगन साव, पप्पू साव, चंदन रजवार, पवन साव, मिथुन साव, सूरज रजवार, राजेंद्र दास, धनेश्वर दास, सुरेश रविदास, प्रमोद कुमार यादव, सुबोध यादव, दीपक कुमार दूबे, रोहित पांडेय, मंटू साव, देव पासवान, रंधीर शर्मा, राहुल पासवान, पंकज वर्मा, मनोज राणा, अरुण दत्ता, जीतेश बरनवाल, कपिल राय व अनूप पांडेय ने कहा कि बीते 21 फरवरी की रात में गांव के छोटी यादव व मिथुन यादव ने जेसीबी लगाकर भोजपुरो मोड़ पर बने यात्री शेड को तोड़ दिया गया. मामले में देवरी थाना, देवरी अंचल कार्यालय व अनुमंडल कार्यालय में आवेदन देकर इसे ध्वस्त करनेवाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी, लेकिन आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. कहा कि अब पदाधिकारी आवेदन लेने में भी आनाकानी कर रहे हैं. सड़क जाम में शामिल युवा यात्री शेड को तोड़नेवाले आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने व तोड़े गए यात्री शेड के स्थान पर नया यात्री शेड बनवाने की मांग कर रहे थे.

अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने हटाया जाम

जाम की सूचना पर देवरी के बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, सीओ श्यामलाल मांझी, इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, सब इंस्पेक्टर रामपुकार सिंह, रिशु सिन्हा, जिला परिषद सदस्य उस्मान अंसारी, पंसस कृष्णा दास, मुखिया के पति केदार रविदास ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया.इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे. इस दौरान अधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई किए जाने व दूसरा यात्री शेड बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का आश्वासन दिया. इस दौरान सुबह पांच बजे से दिन के बारह बजे तक लगातार सात घंटे आवागमन बाधित रहा.

यात्रियों को हो रही है परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2004-05 में भोजपुरो मोड़ पर बने यात्री शेड का प्रत्येक दिन उपयोग हो रहा था. बरसात, गर्मी व ठंड के दिनों में आसपास के गांव के लोग यात्री शेड में बैठकर वाहनों का इंतजार करते थे. शेड को तोड़ दिए जाने के बाद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इधर इस मामले में आरोपी पक्ष की कैलाश देवी ने बताया कि यात्री शेड कैसे टूटा, इसकी जानकारी उसे नहीं है. इस मामले में उसके पुत्र छोटी यादव व मिथुन यादव को फंसाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola