Giridih News: पुल निर्माण शुरू नहीं होने ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन का अल्टीमेटम

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 29 Jun 2025 12:06 AM

विज्ञापन

Giridih News: देवरी प्रखंड अंतर्गत भेलवाघाटी में डुमरीटोला व कारीपहरी गांव के बीच अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का पिलर टेढ़ा होने व गर्डर नदी में गिरने की घटना के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण कार्य पुन: शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है.

विज्ञापन

भेलवाघाटी के मुखिया विकास कुमार, ग्रामीण जेम्स किस्कू, मनोहर पंडित, श्यामसुंदर सिंह, परमेश्वर पंडित, प्रकाश यादव, सिकंदर साव, गुड़िया देवी, शीला देवी, मनोज यादव, हेमलाल तुरी, राजेश राय, साजिद अंसारी, एसपी यादव, चांदो यादव समेत अन्य ने पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की है. ग्रामीणों ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि शीघ्र कार्य प्रारंभ नहीं किया गया आंदोलन किया जायेगा. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के उच्चस्तरीय जांच हुई. इसमें यह बात सामने आयी कि पिलर की नींव गीली मिट्टी पर खड़ी किये जाने के कारण 29 जून 2024 में 29 जून मॉनसून की पहली बारिश में ही पिलर टेढ़ा हो गया और गर्डर नदी में गिर गया. पुल निर्माण कार्य में लगी कंपनी ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन व सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाने का आश्वासन दिया गया था. संवेदक ने निजी खर्च से पुल का निर्माण पूरा करने का दावा किया गया, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद काम शुरू नहीं हो पाया. हालांकि, उक्त अवधि में संवेदक ने पिलर व नदी में गिरे गर्डर को तोड़कर हटा दिया.

दो दर्जन से अधिक गांव के लोग परेशान

पुल पूरा नहीं होने से भेलवाघाटी व तिलकडीह पंचायत के भेलवाघाटी, डोमाडीह, कारीपहरी, गरंग, डुमरीटोला, मंगलाटोला, तिलकडीह, चंदली, बरवाटोला, फुटका, गरही, सिजुआ, लकड़मरवा, सीताकोहबर, चौकी समेत अन्य गांव के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. तिलकडीह पंचायत के ग्रामीणों को थाना जाने के लिए नदी पार करने में पसीना छूट रहा है. नदी में जलस्तर बढ़ने पर पंचायत के लोगों को 25-30 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.

कार्यपालक अभियंता ने कहा

इस संबंध में आरसीडी के कार्यपालक अभियंता रामविलास ने बताया कि संवेदक को कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. कार्य नहीं शुरू करने को लेकर पत्राचार भी किया गया है. संवेदक से शीघ्र कार्य शुरू करने की बात कही गयी है.

क्या कहते हैं मुखिया

भेलवाघाटी के मुखिया विकास कुमार ने कहा कि पुल निर्माण में लगी कंपनी ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन ने निजी खर्च पर पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola