Giridih News :बिजली कटौती से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बिजली कटौती से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया रोड जाम

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र के करिहारी और रजपुरा पावर सब स्टेशन से बिजली कटौती किये जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा. ग्रामीणों ने जमुआ-कोडरमा मुख्य सड़क को कोदंबरी चौक के पास जाम कर दिया और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

जाम में शामिल कैलाश प्रसाद यादव, हेमन पंडित, राजू यादव समेत अन्य लोगों ने बताया कि दोनों पावर सब स्टेशन के कर्मियों की मनमानी से पिछले एक पखवारे से अनियमित बिजली आपूर्ति हो रही है. जब ग्रामीणों के द्वारा बिजली देने की मांग की जाती है, तो विभाग के कर्मी अपनी मर्जी से बिजली देते हैं और काटते हैं. शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं. बार-बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. दो दिन पूर्व विभाग को अल्टीमेटम दिया गया था कि नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हुई तो वे लोग इसके विरोध में सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे.

गर्मी में वाहन सवारों को हुई परेशानी

सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. इससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक विभाग के उच्च अधिकारी आकर ठोस आश्वासन नहीं देते, वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे.

पुलिस ने दिया जल्द पहल का आश्वासन

जाम की खबर पाते ही हीरोडीह पुलिस जामस्थल पर पहुंची और आंदोलकारियों से वार्ता की. इसके बाद जाम हटा लिया गया. पुलिस ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जायेगा और जल्द इसका होगा. आश्वासन मिलने पर करीब दो घंटे बाद जाम हटा लिया गया. इसके बाद यातायात सामान्य हुआ.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola