Giridih News :नगर विकास मंत्री ने लिया रामनवमी की तैयारी का जायजा

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :नगर विकास मंत्री ने लिया रामनवमी की तैयारी का जायजा

Giridih News :नगर विकास व आवास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार की शाम शहरी क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रामनवमी को लेकर की गयी व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

बड़ा चौक, कचहरी चौक, पचंबा सहित अन्य इलाकों में पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली. कचहरी चौक में महावीर सेवा समिति द्वारा मेडिकल टीम की व्यवस्था की मांग की. मंत्री ने संबंधित विभाग को यहां पर मेडिकल टीम की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया. कहा कि प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम को जो आदेश दिया गया था उसका जायजा लिया गया है.

शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द व उल्लास के साथ रामनवमी मनाने की अपील की. मौके पर उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, रॉकी सिंह, अभय सिंह, टुन्ना सिंह, हबलू गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, मनोज कुमार मुन्ना, संजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, रंधीर विश्वकर्मा, नीतीश आनंद समेत अन्य मौजूद थे.

संवाददाता – सूरज सिन्हा

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola