ePaper

Giridih News :जरीडीह में यूनिवर्सिटी की बाउंड्री वॉल निर्माण सामग्री चोरी

Updated at : 10 Oct 2025 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :जरीडीह में यूनिवर्सिटी की बाउंड्री वॉल निर्माण सामग्री चोरी

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के जरीडीह में निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी परिसर से चहारदीवारी निर्माण सामग्री की चोरी हो गयी. साइट सुपरवाइजर प्रवीण कुमार ने गुरुवार को पचंबा थाना में आवेदन दिया है.

विज्ञापन

जरीडीह स्थित प्रस्तावित यूनिवर्सिटी परिसर में इन दिनों चहारदीवारी का निर्माण हो रहा है. लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. पिछले कुछ दिनों से निर्माण स्थल से लगातार सामग्री की चोरी हो रही है. की घटनाएं हो रही हैं. सुपरवाइजर प्रवीण कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि रात में कुछ लोग निर्माण स्थल से ईंट, गिट्टी, बालू, सीमेंट और प्लाईवुड जैसी सामग्रियां चोरी कर अपने घरों में छिपा देते हैं. उनका आरोप है कि आसपास के लोग ऐसा कर रहे हैं. विरोध करने पर गाली-गलौज की जाती है. काफी मात्रा में सामग्री की चोरी हो चुकी है. निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों का कहना है कि चोरी देर रात होती है. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola