सरिया से दो दिनों में दो बाइक की चोरी, अलग-अलग मामला दर्ज

सरिया के राजदहधाम परिसर से गुरुवार को एक बाइक की चोरी हो गई. इस घटना को लेकर सरिया थाना में मामला दर्ज करवाया गया.
सरिया के राजदहधाम परिसर से गुरुवार को एक बाइक की चोरी हो गई. इस घटना को लेकर सरिया थाना में मामला दर्ज करवाया गया. घटना को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिरनी थाना क्षेत्र के घुज्जी गांव निवासी अरविंद यादव अपनी बाइक जे एच 11 ��ेड 5916 से राजदह धाम पूजा अर्चना करने पहुंचे थे. राजदह धाम परिसर में गाड़ी को खड़ाकर उसे लॉक कर दिया गया था. भुक्तभोगी अरविंद कुमार जब पूजा अर्चना के बाद वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां नहीं थी. काफी खोजबीन के बाद भी उसे बाइक नहीं मिला. इस संबंध में पीड़ित अरविंद यादव के द्वारा सरिया थाना में मामला दर्ज करवाया गया है. बताते चलें कि एक दिन पूर्व बुधवार को हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन परिसर से भी एक बाइक की चोरी हुई जो अब तक नहीं मिली. उक्त बाइक मालिक हजारीबाग जिला के शिवपुरी निवासी सुनील कुमार मांझी ने बताया कि वह रेलवे में इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत है. बुधवार की सुबह वह अपनी सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल जे एच 02 बीसी 8515 से हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन आया था. यहां उसने रेलवे स्टेशन परिसर में अपनी मोटरसाइकिल को लॉक कर लोकल ट्रेन से अपनी ड्यूटी के लिए गोमो गया था. वापस लौटने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान से गायब था. इस संबंध में गोमो जीआरपी थाने में मामला भी दर्ज करवाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










