Giridih News :बाइक सवार दो उचक्के महिला के गले से चेन छीन फरार

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी चौक पर रविवार को बाइक पर सवार दो उचक्के एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गये. कार पर सवार लोग सरिया से धनबाद जा रहे थे.

विज्ञापन

डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी चौक पर रविवार को बाइक पर सवार दो उचक्के एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गये. सरिया निवासी अरविंद कुमार अपनी पत्नी और पुत्री के साथ कार से धनबाद जा रहे थे. डुमरी चौक पर महिला और उसकी पुत्री दुकान में सब्जी खरीदने लगीं. इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक महिला के गले से चेन खींचकर तेज गति भाग गये. बाइक सवार एक युवक हेलमेट पहन रखा था. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola