ePaper

Giridih News :महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए दो बाइक सवार

Updated at : 26 Feb 2026 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुए दो बाइक सवार

Giridih News :शहर में चेन स्नेचिंग गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में शाम में एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गये.

विज्ञापन

मामला नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकतपुर बंगाली स्कूल के समीप बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घटी. बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली. महिला की पहचान मनीषा कपिसवे के रूप में हुई है. बताया गया कि बाजार से वापस लौट रही थी. वह मकतपुर बंगाली स्कूल के पास टोटो से उतरी और चालक को किराया दे रही थी. इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग गये. महिला शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उनका पता नहीं चला. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है.

शातिर तरीके से जिले में बदलता है गिरोह

पुलिस सूत्रों के अनुसार चेन स्नेचिंग गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता है. घटना के तुरंत बाद गिरोह के सदस्य इलाके और जिले छोड़कर अन्य जिले में शरण ले लेते हैं. एक-दो महीने बाद पुलिस की निगरानी व सक्रियता कम होने पर गिरोह के सदस्य वापस लौटते और घटना को अंजाम देते हैं. बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र में भी करीब ढाई महीने पहले इसी तरह की एक चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी.

सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर अपराधियों की की जा रही है पहचान

नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांच की गयी. फुटेज में एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति साफ नजर आ रहे हैं, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है. फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों के पहचान में लगी हुई है. प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि इस घटना के पीछे कटिहार का कोढ़ा गैंग हो सकता है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola