Giridih News :चोरी की बैटरी के साथ दो गिरफ्तार, वाहन जब्त

Giridih News :कोडरमा-कोवाड़ मुख्य सड़क पर मरकोडीह से बैट्री की चोरी कर ले जाते दो लोगों को बिरनी पुलिस ने शुक्रवार की पकड़ लिया. दोनों चोर पास से चोरी हुई बैट्री भी बरामद हुई है. एक मालवाहक वाहन को भी जब्त किया गया है.
एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
कोडरमा-कोवाड़ मुख्य सड़क पर मरकोडीह से बैट्री की चोरी कर ले जाते दो लोगों को बिरनी पुलिस ने शुक्रवार की पकड़ लिया. दोनों चोर पास से चोरी हुई बैट्री भी बरामद हुई है. एक मालवाहक वाहन को भी जब्त किया गया है. सरिया बगोदर के एसडीपीओ धनंजय राम व बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने शनिवार को संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. बताया कि शुक्रवार की रात एक बजे सूचना मिली कि ग्राम मरकोडीह कुछ लोग वाहन चोरी करने पहुंचे हैं. अनजान लोगों को देख अजीत कुमार साव ने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर चोरी करने वाले मालवाहक वाहन लेकर भागने लगे. सूचना पाकर रात्रि गश्ती में शामिल पदाधिकारी को बरहमसिया चौक पर पहुंचने का निर्देश दिया गया. वहां से भाग रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा गया और पूछताछ की गयी. दोनों ने अपना नाम मो मन्नू पिता इंदु अंसारी व मो दिलशाद पिता इरशाद अंसारी बताया. दोनों कोडरमा जिले के तिलैया के गुमो के रहने वाले हैं. उनकी वाहन की तलाशी ली गयी तो एक बैट्री बरामद हुई. पूछे जाने पर बताया कि मरकोडीह में एक ट्रैक्टर से उनलोगों ने इसे खोला है. बैट्री व वाहन संख्या जेएच 02बीजी 4107 को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. अजीत साव के आवेदन पर केस किया गया है. छापेमारी में एसआई देवानंद कुमार, एएसआई शंभु प्रसाद व जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




