हिरण मांस की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :03 Apr 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन

गावां थाना क्षेत्र के लोरियाटांड़ गांव के दुर्गा सोरेन के घर में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर हिरण का मांस, शरीर का अवशेष, औजार, नील गाय की पूंछ व पैर बरामद किया. टीम ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया.
विज्ञापन
गावां (गिरिडीह).
गावां थाना क्षेत्र के लोरियाटांड़ गांव के दुर्गा सोरेन के घर में वन विभाग की टीम ने छापामारी कर हिरण का मांस, शरीर का अवशेष, औजार, नील गाय की पूंछ व पैर बरामद किया. टीम ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया. इनमें गावां थाना क्षेत्र के अलगडीहा का कारू राय व लोकाय थाना क्षेत्र के डूबा का ब्रह्मदेव तुरी उर्फ प्रेम तुरी शामिल है. गावां के रेंजर अनिल कुमार को सूचना मिली थी कि जंगली क्षेत्र में हिरण का शिकार कर के लोरियाटांड़ स्थित दुर्गा सोरेन के पुराने मिट्टी के मकान में मांस का टुकड़ा किया जा रहा है. सूचना पर वन परिसर पदाधिकारी पवन चौधरी को टीम का गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया गया. टीम जब छापेमारी करने पहुंची तो देखा कि हिरण के मांस को प्लास्टिक में भरा जा रहा है. टीम ने दो लोगों को पकड़ लिया. उक्त स्थल से लगभग 40-50 किलो हिरण का मांस, पूंछ, कान, हिरण का छतिग्रस्त माथा, काटने में प्रयुक्त औजार, तराजू के साथ-साथ नील गाय का पूंछ व पैर भी बरामद किया. वनकर्मी दोनों व्यक्तियों व बरामद सामग्री के साथ वन विभाग कार्यालय पहुंच गई है. पवन कुमार चौधरी ने कहा कि हिरण के शिकार करने के मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की भी पहचान की जा रही है. ऐसे काम में शामिल किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










