Giridih News :दो एकड़ वन भूमि करायी गयी अतिक्रमण मुक्त
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह के वन प्रमंडल पदाधिकारी पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार वन क्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी. कार्रवाई के क्रम में बोराडीह सुरक्षित वन क्षेत्र में वन सीमा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
विज्ञापन
इसके साथ ही उक्त क्षेत्र में ट्रेंच कटिंग कर भविष्य में अतिक्रमण की आशंका पर रोक लगाने की व्यवस्था की गयी. वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हीराडीह में वन सीमा के भीतर बने अर्धनिर्मित मकान को ध्वस्त कर अवैध कब्जा हटाया गया. वन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई में लगभग दो एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
वन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
विभाग अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान में प्रभारी वनपाल अमर विश्वकर्मा, प्रधान वनरक्षी संजय कांत यादव, बीरेंद्र कुमार, सुरुचि कुमारी सहित वन विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










