गिरिडीह में टोल टैक्स के कारण होता है हर दिन हंगामा, लेकिन अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

Published by : Sameer Oraon Updated At : 31 May 2024 9:51 PM

विज्ञापन

गिरिडीह में निर्धारित दर से अधिक टोल टैक्स वसूले जाने को लेकर हर दिन हंगामा होता है. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं होती है. 25 मई की रात को इस वजह से जमकर मारपीट भी हो चुकी है.

विज्ञापन

गिरिडीह : गिरिडीह के पपरवाटांड़ में टोल टैक्स के कारण हर दिन हो हंगामा होता है. कई बार तो यह मामला इतना अधिक बढ़ जाता है कि एक दूसरे पर मारपीट तक की नौबत तक आ जाती है. कई बार पुलिस को इस मामले में हस्तक्षेप भी करना पड़ा. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. दरअसल पपरवाटांड़ में टोल टैक्स की राशि निर्धारित दर से अधिक वसूली जाती है. जिसे लेकर कई बार विरोध भी हुआ. चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों ने भी कई बार इसके खिलाफ आवाज बुलंद की. लेकिन इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई. ताजा उदाहरण 27 मार्च का है.

निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली गयी टैक्स तो हुआ हंगामा

गिरिडीह के पपरवाटांड़ स्थित टोल टैक्स में रात करीब 9.45 बजे खूब हंगामा हुआ था. यह हंगामा जबरन निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूली करने को लेकर हुआ था. दरअसल उस रात कर्नाटक से चालक सरफराज बड़ी गाड़ी में नारियल पानी (डाभ) लेकर गिरिडीह मंडी जा रहा था. जब वह टोल प्लाजा पहुंचा तो वहां पर कार्यरत कर्मियों ने 180 रुपये का रशीद देकर उससे जबरन 350 रुपये वसूल लिये.

25 मई को भी हुआ था हंगामा

चालक की सूचना पर कुछ व्यापारी टोल टैक्स पहुंचे और जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची और एक युवक को हिरासत में लिया. इसी तरह 25 मई की रात को हुआ. जब उदनाबाद दु:खहरणानाथ मोड़ के समीप स्थित टोल टैक्स पर कर्मियों ने एक टाटा मैजिक वाहन चालक से अवैध वसूली की थी. इतना ही नहीं विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गयी थी. भुक्तभोगी के भाई अभिनव कुमार मोहनपुर निवासी ने मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन भी दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि टोल टैक्स कर्मियों ने चालक को 80 रुपये का रसीद देकर 200 रुपये ले लिया. चालक ने इसका विरोध किया गया तो टोल टैक्स कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की.

Also Read: गिरिडीह में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

चेंबर ऑफ कॉमर्स लगातार उठा रही है आवाज : निर्मल

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने बताया कि टोल टैक्स पर निर्धारित राशि से अधिक कई वर्षो से ली जा रही है. इसको लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स लगातार आवाज उठा जा रहा है. लेकिन, अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. चेंबर इसका हमेशा विरोध करता है. लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. जब तक अधिकारी पहल नहीं करेंगे, टोल टैक्स कर्मियों की निरंकुशता बनी रहेगी.

भाकपा माले करेगी आंदोलन : राजेश

भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि टोल टैक्स से प्रतिदिन शिकायत मिलती है कि अवैध वसूली की जा रही है. कर्मियों के द्वारा वाहन चालकों से जबरन अवैध वसूली की जाती है, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं होती है. बहुत जल्द भाकपा माले इसके खिलाफ आंदोलन करेगी.

सूचना मिलने पर की जाती है कार्रवाई : थाना प्रभारी

मुफस्सलि थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि टोल टैक्स से जब भी इस तरह की शिकायत मिलती है, तो पुलिस कार्रवाई करती है. लिखित आवेदन मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: गिरिडीह : भीषण गर्मी से हरिहर धाम में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत, पुजारियों को किसी बीमारी के फैलने की आशंका

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola