Giridih News :दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक जख्मी

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Apr 2026 11:26 PM

विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर हरिजनटोला के पास शनिवार की दोपहर एक टोटो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये. घायलों को पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

बताया जाता है कि हरिला पंचायत के रतनपुर गांव का संदीप तुरी, पवन तुरी व हीरो तुरी बाइक से बेंगाबाद की ओर आ रहा था. विपरीत दिशा से जा रहे ऑटो से बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें तीन युवक बाइक से गिर गये. गिरने से संदीप का पैर टूट गया, जबकि हीरो व पवन के हाथ में चोट पहुंची है. मौके पर पहुंचे एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद टोटो का पता नहीं चल पाया. वहीं बाइक को भी वहां से हटा दिया गया. सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे.

दो बाइकों की सीधी टक्कर में तीन बच्चे समेत पांच घायल

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर पूरनानगर के पास शनिवार को दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों तीन बच्चे भी शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को टेंपो से इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola