सड़क दुर्घटना में तीन घायल

गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग के मोहनपुर के समीप रविवार की दोपहर को दो बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में तीन युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग के मोहनपुर के समीप रविवार की दोपहर को दो बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में तीन युवकों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों व मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां सभी का इलाज चल रहा है. बताया गया कि दो बाइक पर सवार होकर तीन युवक मोहनपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दोनों बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी और तीनों युवक बीच सड़क पर गिर गये. घटना के बाद आस-पास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और फिर मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी. फिलहाल तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










