ePaper

दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

Updated at : 03 Jul 2024 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

तीनों घायलों को सीएचसी देवरी में कराया गया भर्ती

विज्ञापन

देवरी.

जमुआ-देवघर मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के चतरो में बाइकों के बीच हुई टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. घायलों में चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव का ललन दास (25 वर्ष), सुभाष दास 23 वर्ष व नवादा जिला के सिसमा गांव का मनीष कुमार (29 वर्ष) शामिल हैं. तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भरती करवाया गया. प्राथमिक इलाज के उपचार के बाद ललन को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है. घायल सुभाष ने बताया की मंगलवार की रात में वह अपने भाई को लाने चतरो बाजार जा रहा था. इसी दौरान एसएसबी कैंप के समीप सामने से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया.

भेलवाघाटी : पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान : देवरी.

भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क में थाना क्षेत्र के सलैयाटांड़ में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया, चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. साथ ही बाइक सवारों को हेलमेट, जूता पहन कर बाइक चलाने को कहा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola