Giridih News :मारपीट में तीन घायल, पांच पर प्राथमिकी

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा निवासी लक्ष्मण वर्मा, राज मिस्त्री पेड़ा सोरेन और सुमित्रा देवी मारपीट में घायल हो गये.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लेदा निवासी लक्ष्मण वर्मा, राज मिस्त्री पेड़ा सोरेन और सुमित्रा देवी मारपीट में घायल हो गये. लक्ष्मण वर्मा ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. आवेदन पर मुफस्सिल थाना में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली. घायल ने बताया कि गुरुवार की सुबह नौ बजे वह अपने नवनिर्मित मकान में पानी डालने गया था. इसी बीच कामेश्वर वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, सुरेश वर्मा, सावित्री देवी और उर्मिला देवी आये और 10 हजार रुपये की मांग करने लगे. इसका विरोध किया, तो उक्त लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट की. कहा कि यदि पैसा नहीं मिला, तो यहां रहने नहीं देंगे. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




