Giridih News :किशोरी के अपहरण का आरोप, तीन पर केस दर्ज

Updated at : 18 Feb 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :किशोरी के अपहरण का आरोप, तीन पर केस दर्ज

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी का अपहरण करने का आरोप पीड़िता के पिता ने लगाया है.

विज्ञापन

देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी का अपहरण करने का आरोप पीड़िता के पिता ने लगाया है. इस संबंध में किशोरी के पिता ने देवरी थाना में शिकायत की है. शिकायत में कहा है कि 16 फरवरी को उसकी पुत्री ट्यूशन पढ़ने बगल के गांव जा रही थी. इसी क्रम में बिरनी थाना क्षेत्र के भलुआ गांव के बबलू कुमार राम ने शादी की नीयत से अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ उसकी बेटी का अपहरण कर लिया. शिकायत के आधार पर देवरी पुलिस ने कांड संख्या 19/25 के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है. देवरी थाना प्रभारी थानेदार गणेश कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola