ePaper

Giridih News :नफरत और हिंसा के साथ बांट रहे हैं देश : दीपांकर भट्टाचार्य

Updated at : 16 Jan 2026 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :नफरत और हिंसा के साथ बांट रहे हैं देश : दीपांकर भट्टाचार्य

Giridih News :भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि नफरत और हिंसा के साथ देश को बांटने का काम हो रहा है. कोई बांग्ला में बात करें, तो उसे बांग्लादेशी कहकर मार दो. देश में धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है.

विज्ञापन

आज देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला के पास बम धमाके होते हैं. उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अपने जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ रहा है, जो कि साम्राज्यवाद की लड़ाई है. श्री भट्टाचार्य शुक्रवार को बगोदर के बस पड़ाव में आयोजित जन संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे. सभा पूर्व विधायक महेंद्र सिंह के 21वें शहादत दिवस पर आयोजित की गयी थी. इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जननायक को श्रद्धांजलि अर्पित की. इनमें महेंद्र सिंह के पुत्र व पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक राजकुमार यादव आदि शामिल थे.

आज बगोदर में भाजपा के विधायक 21 साल बाद वही सवाल पूछ रहे हैं कि कौन है महेंद्र सिंह

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि महेंद्र सिंह के हत्यारे ने पूछा था कि कौन है महेंद्र सिंह. जब महेंद्र सिंह ने कहा कि वह हैं महेंद्र सिंह, तो हत्यारों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. आज बगोदर में भाजपा के विधायक 21 साल बाद वही सवाल पूछ रहे हैं कि कौन है महेंद्र सिंह. यहां के युवाओं, मजदूरों, महिलाओं की यह भीड़ ने बता दिया है कि कौन हैं महेंद्र सिंह. भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर करोड़ों लोगों का नाम काट दिया गया है, जिसका ताजा उदाहरण बिहार में देखने को मिला. अभी बंगाल में चुनाव होने वाला है. बंगाल में तीन करोड़ लोगों को नोटिस थमाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola