Giridih News :केवाइसी के नाम पर राशन कार्ड से नाम काटने का होगा विरोध : फाब्ला

Updated at : 10 Feb 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :केवाइसी के नाम पर राशन कार्ड से नाम काटने का होगा विरोध : फाब्ला

Giridih News :फाब्ला ने केवाइसी के नाम पर कार्ड से नाम हटाने के विरोध का निर्णय लिया है. कहा है कि इससे गरीबों को परेशानी होगी.

विज्ञापन

राशन कार्ड में शामिल परिवार के सभी सदस्यों को केवाइसी करने की बाध्यता से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. गांडेय के सिजुआ हरिजन टोला के लोग इससे परेशान है. यहां सिर्फ एक डीलर के यहां केवाइसी की सुविधा है. केवाइसी नहीं होने के कारण करीब 200 लोगों का नाम राशन कार्ड से कटने की आशंका है. इसकी सूचना पर फारवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव टोला पहुंचे और लोगों से बात की. कहा कि केवाइसी नहीं होने का सीधा नुकसान गरीबों को होगा. इसलिए सरकार इसका समाधान निकाले. केवाइसी के नाम पर गरीब परिवारों का नाम राशन कार्ड से छांटने का विरोध किया जायेगा. उन्होंने 22 फरवरी को गांडेय में होने वाली बैठक में भाग लेने की अपील की. मौके पर राजू पासवान, शंभु ठाकुर, हीरो दास, रामचंद्र दास, मुकेश दास, राजेश दास, मनोज दास, बुधु दास, जीतन दास, मालो देवी, फुलमनी देवी, सुमा देवी, सुमा देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, पार्वती देवी, नेमिया देवी, ममता देवी, शास्त्री देवी, पिंकी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola