Giridih News: युवती भगा ले जाने का आरोपी युवक गया जेल

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 11 Jun 2025 1:14 AM

विज्ञापन

Giridih News: जमुआ इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी के युवक द्वारा भगा ले जाने का 15 दिन पूर्व मामला दर्ज कराया था. अनुसंधान के क्रम में दोनों के बीते सोमवार की देर रात डोरंडा में होने की सूचना के बाद आरोपी युवक ओपी क्षेत्र के झगरूडीह (डोरंडा) निवासी सोनू कुमार दास पिता रामदेव दास को गिरफ्तार किया गया और युवती को परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

युवती को भगा ले जाने के आरोप में आरोपी युवक को जेल भेज दिया, जबकि युवती को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. मामला घोड़थंभा ओपी क्षेत्र का है. इस बाबत जमुआ इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी के युवक द्वारा भगा ले जाने का 15 दिन पूर्व मामला दर्ज कराया था. अनुसंधान के क्रम में दोनों के बीते सोमवार की देर रात डोरंडा में होने की सूचना के बाद आरोपी युवक ओपी क्षेत्र के झगरूडीह (डोरंडा) निवासी सोनू कुमार दास पिता रामदेव दास को गिरफ्तार किया गया और युवती को परिजनों को सौंप दिया गया. कहा कि युवती ने युवक पर डरा-धमका कर मुंबई ले जाने, कई दिनों तक दुष्कर्म करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाये हैं. कहा कि इस मामले में कुछ और युवकों की संलिप्तता सामने आयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola