Giridih News : महिला ने ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : महिला ने ससुराल वालों पर लगाया मारपीट का आरोप

Giridih News : पुलिस ने महिला को इलाज के लिए भेजा अस्पताल

विज्ञापन

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव की महिला रेखा देवी (34) ने अपने भैंसुर अशोक राणा, गोतनी चंचला देवी, सास कमला देवी व गौतम राणा पिता अशोक राणा पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. रेखा ने शुक्रवार को तिसरी थाना में इस संबंध में आवेदन दिया है. कहा है कि पिछले गुरुवार की रात देर शाम को उसके भैंसुर अशोक राणा गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर उक्त सभी लोग मिलकर मारपीट करने लगे. कहा कि हम अपने ससुर मुंशी बढ़ई की सेवा करते हैं. उस पर भी वे लोग हमें तंग करते हैं. पहले भी हमारे साथ मारपीट कर चुके हैं. कहा कि मेरे पति बिनोद राणा बाहर रहते हैं. वह अपनी बेटी के साथ घर पर रहआ है. भैंसुर ने लाठी से सिर पर प्रहार कर दिया. तिसरी पुलिस ने पहले उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा और फिर कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola