Giridih News :उद्घाटन की बाट जोह रहा 23 करोड़ रुपये की लागत से बना अनुमंडलीय अस्पताल

ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के बेहतर तथा सस्ती स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने व समय पर स्वास्थ्य सेवा देने के उद्देश्य से अनुमंडल स्तरीय अस्पताल का निर्माण किया कराया गया है. इधर, भवन निर्माण कार्य Giridih News :पूरा होने के एक वर्ष बाद भी इसका उद्घाटन नहीं हुआ है.
इस अस्पताल के निर्माण का एक उद्देश्य यह भी है कि जरूरतमंदों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय या बड़े शहर नहीं जाना पड़े. साथ ही गंभीर मरीजों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा भी मिले. लेकिन, अभी तक लोग इससे वंचित हैं.
तत्कालीन विधायक ने किया था शिलान्यास
अनुमंडल क्षेत्र के बागोडीह में 50 बेड वाले अनुमंडलीय अस्पताल निर्माण का शिलान्यास 15 जुलाई 2023 को तत्कालीन विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया था. 22 करोड़ 92 लाख 63 हजार की लागत से भवन एक वर्ष पूर्व बनकर तैयार है. जानकारी के अनुसार संवेदक ने भवन का हस्तांतरण एक वर्ष पूर्व जिला के संबंधित अधिकारी को कर दिया है. लेकिन, अब तक इसका लाभ अनुमंडल क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा है.
अस्पताल में लगाये गये हैं 50 बेड : बता दें कि 50 बेड वाला यह अनुमंडलीय अस्पताल गिरिडीह जिले का सदर अस्पताल के बाद आधुनिक सुविधाओं से लैस दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल होगा. दो मंजिली इमारत में जनरल ओपीडी के साथ-साथ दंत, इएनटी विभाग, चर्म व शिशु रोग, जनरल वार्ड, ओटी, औषधालय, दो लिफ्ट, रैंप, पार्किंग जोन, अटेंडेंट वेटिंग जोन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, चिकित्सक, नर्स व अन्य कर्मचारियों के लिए क्वार्टर का निर्माण कराया गया है. आवश्यकता अनुसार फर्नीचर भी लगाये गये हैं.मशीनों का किया गया इंस्टॉलेशन
सभी मशीनों का इंस्टॉलेशन का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है. स्थानीय लोगों की मानें तो आधुनिक संसाधनों से युक्त इस अनुमंडलीय अस्पताल का संचालन होने से सरिया अनुमंडल क्षेत्र की लगभग छह लाख की आबादी को इसका लाभ मिलेगा. वर्तमान में सरिया अनुमंडल क्षेत्र में चिकित्सकीय व्यवस्था की घोर कमी है. एक ओर बिरनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वहीं दूसरी ओर बगोदर में सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर है. जबकि, सरिया प्रखंड में सिर्फ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है. इन चिकित्सालयों में संसाधनों की घोर कमी है. अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक ही संचालित होता है. इसके बाद यहां ताल लटक जाता है. दुर्घटना या आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार के लिए लोगों को बगोदर जाना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने कहां कि इस क्षेत्र की जनता के लिए दुर्भाग्य है कि लगभग एक वर्ष संवेदक द्वारा भवन हैंडओवर करने के बाद भी चिकित्सकीय लाभनहीं मिल रहा है. लोगों ने सरकार से अपेक्षा की है कि सरिया स्थित अनुमंडलीय चिकित्सालय का उद्घाटन अविलंब करें, ताकि स्थानीय लोगों को 24 घंटे बेहतर तथा नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध हो सके.क्या कहते हैं चिकित्सा प्रभारी
इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ विनय कुमार ने बताया कि संवेदक निरंजन राय ने निर्माण के बाद चाबी जिला में सौंप दी है. लेकिन, अब तक अस्पताल के चिकित्सकों तथा कर्मियों के लिए पद सृजन नहीं हुए हैं. पद सृजन होने के बाद चिकित्सकों तथा चिकित्सा कर्मियों की बहाली होगी, तभी यह अस्पताल कारगर सिद्ध होगा. उन्होंने बताया कि यह कार्य उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में होना है. कब और कैसे होगा, यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




