Giridih News : गिरिडीह में सिख समुदाय ने मनाया लोहड़ी पर्व

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : गिरिडीह में सिख समुदाय ने मनाया लोहड़ी पर्व

Giridih News : आग के चारों ओर घूम कर की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन

Giridih News : गिरिडीह. प्रधान गुरुद्वारा ग्राउंड परिसर में सिख समाज ने मंगलवार की देर शाम को लोहड़ी का पर्व सादगी के साथ मनाया. गिरिडीह प्रधान गुरुद्वारा के मुख्य प्रधान सेवक गुणवंत सिंह मोंगिया ने सबसे पहले लोहड़ी जलायी. इसके बाद आग के चारों ओर घूम कर सभी की सुख-समृद्धि की कामना की. सिख समाज के लोगों ने आग में तिल, गजक, रेबड़ी, फूला, मूंगफली आदि डाले. कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु कृपा सेवा सोसाइटी के प्रधान कुशल सलूजा, सचिव प्रिंस सलूजा की भूमिका सराहनीय रही. मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सचिव नरेंद्र सिंह सलूजा उर्फ सम्मी, अमरजीत सिंह सलूजा, चरणजीत सिंह सलूजा, तरनजीत सिंह खालसा उर्फ जिमी, कुंवरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, राजू चावला समेत सिख समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने शिरकत की और लोहड़ी का आनंद उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola