Giridih News :पुलिस ने बांड भरवाकर शांत कराया विवाद

Giridih News :चार मार्च से धनवार के सियारी बरवाडीह में यज्ञ आयोजन को लेकर रोड किनारे लगाये गये झंडे को महथासार के कुछ नाबालिग लड़कों ने शुक्रवार को उखाड़कर फेंक दिया. इससे दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया.
चार मार्च से धनवार के सियारी बरवाडीह में यज्ञ आयोजन को लेकर रोड किनारे लगाये गये झंडे को महथासार के कुछ नाबालिग लड़कों ने शुक्रवार को उखाड़कर फेंक दिया. इससे दो दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ. बढ़ते विवाद की सूचना मिलने पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद धनवार, घोड़थंभा तथा परसन पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. हालांकि, लड़कों ने पुनः झंडा गाड़ दिया था. सच्चाई पता चलने के बाद बच्चों के अभिभावकों को थाना बुलाया गया. अभिभावकों ने गलती स्वीकार करते हुए लिखित देकर भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने की बात कही. कहा कि यदि ऐसा हुआ, तो अभिभावक दोषी माने जायेंगे और उनपर ही कार्रवाई होगी. बांड भरने के बाद मामला शांत हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




