तीन बच्चों की मां को बहला-फुसला कर भगाया

वडीहा ओपी थाना क्षेत्र के सरजुगादी गांव से तीन बच्चों की मां के अपहरण का मामला सामने आया है. महिला के पति ने इस बाबत पुलिस से शिकायत की है.
जमुआ. नवडीहा ओपी थाना क्षेत्र के सरजुगादी गांव से तीन बच्चों की मां के अपहरण का मामला सामने आया है. महिला के पति ने इस बाबत पुलिस से शिकायत की है. कहा है कि 18 मई की रात करीब एक बजे जब बारिश होने लगी तो वह उठा. देखा कि उसकी पत्नी घर में नहीं है. आरोप है कि महिला को जियोटोल गांव के वीरेंद्र यादव (पिता भूना यादव) बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. जमुआ थाना प्रभारी ने कहा कि महिला की खोजबीन की जा रही है.
गावां में करंट लगने से महिला झुलसी
गावां.
गावां ब्लॉक मोड़ के पास करंट लगने से रेखा देवी पति संतोष चौधरी झुलस गयी. महिला को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, ब्लॉक मोड़ स्थित ट्रांसफाॅर्मर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गयी. सूचना पर रेखा देवी अपना मोटर बंद करने गयी थी. लेकिन स्विच बोर्ड में करंट दौड़ने के कारण उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




