ePaper

Giridih News : गिरिडीह में पारा पहुंचा 42 डिग्री, झुलस रहा बदन

Updated at : 25 Apr 2025 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : गिरिडीह में पारा पहुंचा 42 डिग्री, झुलस रहा बदन

Giridih News :दोपहर होते-होते तो सड़कों और बाजारों में छा गया सन्नाटा

विज्ञापन

Giridih News : गिरिडीह जिले में शुक्रवार को भीषण गर्मी से जनजीवन काफी प्रभावित रहा. यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. दोपहर होते-होते तो सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया. तेज गर्मी की वजह से लोग जरूरी कामों को छोड़ कर घरों में रहने को मजबूर हो गये. शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर आम दिनों की तरह भीड़ नहीं दिखी. कई दुकानदारों ने दोपहर में दुकानें बंद रखीं या फिर शटर आधा गिरा दिया. कड़ी धूप से बचाव को लेकर लोग छाता तो कई युवतियां सर पर दुपट्टा ओढ़े हुए अपना बचाव करते हुए नजर आये. लोगों ने गर्मी से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव किया है. सुबह जल्दी काम निबटाने और शाम को ही बाहर निकलने की प्रवृत्ति लोग अपना रहे हैं.

कई स्कूलों ने बदला समय :

तेज गर्मी को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने अपने समय में बदलाव किया है. कुछ स्कूलों ने जल्द गर्मी की छुट्टियों की घोषणा करने की भी तैयारी शुरू कर दी है. अभिभावकों की ओर से भी इसकी मांग उठ रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह गर्मी भीषण गरमी पड़ते रहने की चेतावनी दी है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.

गर्मी से बचाव के लिए अपनायें ये उपाय

खूब पानी पीयें :

शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. नियमित अंतराल पर पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें.

धूप से बचें :

अनावश्यक रूप से धूप मैं निकलने से बचें. यदि निकलना जरूरी हो तो छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करें.

हल्के कपड़े पहनें :

सूती और ढीले ढाले कपड़े पहनें, जो हवा को आसानी से पास होने दें.

भारी भोजन से परहेज :

मसालेदार और तैलीय भोजन से बचें. अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें.

शारीरिक गतिविधि कम करें :

गर्मी के दौरान अत्यधिक परिश्रम और व्यायाम से बचें.

बच्चों और बुजुगों का रखें ध्यान :

बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें.

लू के लक्षण पहचानें :

चक्कर आना, तेज सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी या तेज बुखार जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola