Giridih News :घायल युवक की इलाज के क्रम में मौत
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 08 Dec 2025 11:08 PM
Giridih News :बीते गुरुवार को ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत इलाज के दौरान रिम्स में रविवार की रात को हो गयी.
मृतक देवरी थानांतर्गत पतालडीह गांव का दीपक कुमार सिंह (20) था. बता दें कि चार दिसंबर को मृतक जमुआ से खरीदारी कर गांव के ही रामविनय सिंह (25) के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थानांतर्गत मकडीहा गांव के ट्रेलर की चपेट में आ गया. इस घटना में गुरुवार को ही रामविनय सिंह की मौत हो गयी थी. गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार सिंह को स्थानीय ग्रामीण उपचार के लिए सीएचसी देवरी ले गये. युवक की गंभीर स्थिति के मद्देनजर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया था. उपचार के लिए पहले उसे गिरिडीह और फिर रांची ले जाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










