Giridih News :शव के साथ परिजनों ने बगोदर थाना में किया प्रदर्शन

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Feb 2026 11:13 PM

विज्ञापन

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेको करंबा हॉल्ट बंगाली पुल के पास झाड़ियों से विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर दो धनबाद से वापस पहुंचा. महिला के परिजन शव लेकर बगोदर थाना पहुंचे प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. प्रदर्शन करीब दो घंटे चला. प्रशासन के समझाने पर परिजन शव लेकर चले गये. इधर, थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इसमें अहम सुराग अभी तक नहीं मिला है.

शुकवार को मिला था महिला का अधजला शव

बता दें कि बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पश्चिमी पंचायत के बेको करंबा हॉल्ट बंगाली पुल के पास शुक्रवार की सुबह एक विवाहित महिला की अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था. शव की पहचान शाहीना ताहूल अंसारी (21) वर्ष के रूप में हुई. उसका ससुराल डुमरी थाना क्षेत्र के चिनो गांव था. वहीं नैहर निमियाघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणटुंडा है. परिजनों के अनुसार विवाहिता का हत्या कर करंबा हॉल्ट बंगाली पुल के पास फेक दिया गया. इस मामले में पुलिस ने अब तक मृतका के सास और मामा ससुर से भी पूछताछ की है, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. रांची से एफएसएल की टीम पहुंची थी. टीम मृतका के शरीर का सैंपल कलेक्ट कर अपने साथ ले गयी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola