Giridih News :संजीदगी के साथ पिछड़ा वर्ग की समस्याओं का समाधान कर रहा है आयोग : नरेश वर्मा
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 23 Jan 2026 10:39 PM
Giridih News :झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा ने कहा कि संजीदगी के साथ आयोग पिछड़ा वर्ग की समस्याओं का समाधान कर रहा है. राज्य सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग को जो सुविधाएं प्रदान की गयी है, उसका लाभ संबंधित विभागीय स्तर से लोगों को मिल रहा है या नहीं, इस पर विशेष ध्यान है. यही वजह है कि राज्य सरकार की सुविधाओं का विभागीय स्तर पर जोर-शोर से अनुपालन करने पर जोर दिया जा रहा है.
संजीदगी के साथ पिछड़ा वर्ग की समस्याओं का समाधान कर रहा है आयोग : नरेश वर्मा
झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेश वर्मा ने कहा कि संजीदगी के साथ आयोग पिछड़ा वर्ग की समस्याओं का समाधान कर रहा है. राज्य सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग को जो सुविधाएं प्रदान की गयी है, उसका लाभ संबंधित विभागीय स्तर से लोगों को मिल रहा है या नहीं, इस पर विशेष ध्यान है. यही वजह है कि राज्य सरकार की सुविधाओं का विभागीय स्तर पर जोर-शोर से अनुपालन करने पर जोर दिया जा रहा है. उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार को गिरिडीह परिसदन भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कही. श्री वर्मा ने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही है कि पिछड़े वर्गों के कई काम नहीं हो रहे हैं. जाति व आवासीय प्रमाण पत्रों को बनाने में देरी हो रही है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी. उस वक्त अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि पिछड़ा वर्ग की समस्याओं का त्वरित समाधान हो.तीन साल के लिए जाति प्रमाणपत्र निर्गत कराने के लिए प्रयासरत है आयोग
श्री वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स के तहत काम करने वाले कर्मियों के पीएफ का पैसा कट रहा है या नहीं, इसको लेकर सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगा गया है. रिपोर्ट नहीं देने पर आयोग द्वारा नोटिस किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को तीन साल के लिए जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने के लिए आयोग प्रयासरत है. इस बारे में आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव के साथ चर्चा हुई है. श्री वर्मा ने कहा कि दाखिल खारिज करने में अगर कोई पदाधिकारी आनाकानी करते हैं और दलाल परेशान करता है तो इसकी सूचना आयोग को दें. मौके पर यश सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










