Giridih News :पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ आरोपित को पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

पचंबा थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक बुधवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी निवासी छोटू कुमार उर्फ छोटू भूमिहार है.

विज्ञापन

पुलिस ने युवक की निशानदेही पर दो चोरी की बाइक बरामद करने में सफलता पायी है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व पचंबा इलाके से एक बाइक चोरी हुई थी. पचंबा पुलिस ने इसकी जांच शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में संदिग्ध का चेहरा दिखा. पुलिस उसकी पहचान कर उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी. मंगलवार की देर रात पचंबा पुलिस का गश्ती दल सासंकबेड़ा के खड़ा थी. इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर आते दिखा.

पुलिस वाहन देख भागने लगा युवक

पुलिस वाहन को देखते ही युवक घबरा गया और तेजी से भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस को शक हुआ और पीछा कर उसे पकड़ लिया गया. पकड़े जाने के बाद जब युवक का चेहरा सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया गया, तो उसकी पहचान फुटेज में दिख रहे युवक से हो गयी. इसके बाद पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार कर ली. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद की. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपित लंबे समय से चोरी की घटना में शामिल था. पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola