Giridih News :बिजली काट कर दो घरों में की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बिजली काट कर दो घरों में की चोरी

Giridih News :भरकट्टा ओपी क्षेत्र के कुम्हरपिटनी में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों में से चोरी कर ली. चोरों ने गांव के बुधनी देवी व बलदेव महतो के घर का दरवाजा खोल कर घर में प्रवेश किया और घटना का अंजाम देकर भाग गये.

विज्ञापन

दोनों के घरों से घरों ने सोने-चांदी के जेवरात, कांसा व पीतल के बर्तन व साड़ी चोरी कर ली. वहीं, तीसरे घर का ताला ही तोड़ा, लेकिन लोगों के जागने से चोर भाग गये. दोनों घर से 22 हजार नकद भी चोर ले गये.

नदी के पास रस्सी से 11 हजार की तार को सटा दिया

झामुमो युवा नेता तस्लीम रजा ने बताया कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से घटना का अंजाम दिया है. चोरों ने पहले इलाके की बिजली काट दी. इसके बाद चोरी की. कहा कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे पेशम फीडर की बिजली अचानक गुल हो गयी थी. बाद में जांच के दौरान विद्युत कर्मियों ने पाया कि कुम्हरपिटनी और पेशम के बीच एक छोटी नदी के पास 11 हजार वोल्ट के तार को रस्सी के सहारे आपस में सटा दिया गया था, जिससे पूरी लाइन बाधित हो गयी.

काफी मशक्कत के बाद चालू हुई बिजली आपूर्ति

विद्युत कर्मी परमानंद कुमार ने बताया कि रात को ही काफी मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त कर बिजली बहाल की गयी. घटना की सूचना पर पीसीआर पुलिस गश्ती दल ने चोरों को पकड़ने के लिए रात भर छापेमारी करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिला. ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि अब तक पीड़ितों ने आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola