Giriidh News :नहाय-खाये के साथ चैती छठ महापर्व की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
Giriidh News :नहाय-खाये के साथ चैती छठ महापर्व की शुरुआत

Giriidh News :लोक आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार को नहाय-खाये के साथ शुरू हो गया. छठव्रतियों ने परंपरागत तरीके से स्नान कर पूजा-अर्चना की और पूरी शुद्धता के साथ दाल-भात व कद्दू का प्रसाद बनाकर ग्रहण किया.

विज्ञापन

व्रतियों के घरों में विशेष साफ-सफाई की गयी और शुद्ध भोजन तैयार किया गया. व्रतियों के रिश्तेदार व परिचित भी घर में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. छठ की शुरुआत होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. अनुष्ठान के दूसरे दिन सोमवार को खरना होगा. खरना के बाद व्रतियों का नर्जला उपवास शुरू होगी. मंगलवार को अस्तचलगामी और बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय इस पर्व का समापन होगा.

चैती छठ को लेकर क्षेत्र हुआ भक्तिमय

देवरी प्रखंड के देवरी, पूरनीघोसे, घोसे, जरियाबागी, तिलयडीह समेत अन्य गांवों में रविवार को नहाय- खाये के साथ चार दिवसीय चैती छठ पूजा शुरुआत हो गयी. पर्व को लेकर इन गांवों में माहौल भक्तिमय हो गया है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola