ePaper

Giridih News : अपने हक को लेकर जलसहियाओं को जागरूक करेगा संघ

Updated at : 18 May 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : अपने हक को लेकर जलसहियाओं को जागरूक करेगा संघ

Giridih News : झारखंड राज्य महिला जल सहिया कर्मचारी संघ की बैठक में कई निर्णय

विज्ञापन

Giridih News : झारखंड राज्य महिला जल सहिया कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक किरण पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिव्या देवी ने की. संघ के प्रदेश संरक्षक अशोक कुमार सिंह उपस्थिति में जल सहियाओं से संबंधित समस्याओं पर चर्चा हुई. सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष सितारा परवीन, प्रदेश उप महामंत्री सरिता देवी, जिलाध्यक्ष दिव्या देवी, नीतू यादव, बंदनी देवी, कविता देवी, प्रखंड अध्यक्ष सदस्यों के साथ 24 मई की सुबह दुमका, मध्याह्न गोड्डा व अपराह्न देवघर पहुंचकर जलसहियाओं को जागरूक करेंगी. इसी तरह दूसरे सप्ताह में हजारीबाग, चतरा और कोडरमा जिले की यात्रा की जायेगी. बाद में शेष अन्य जिलों का दौरा किया जायेगा.

1000 रुपये मासिक मानदेय निर्धारण की मांग

बैठक में सरकार से न्यूनतम मजदूरी के आधार पर मानदेय निर्धारित करने तक मानसिक मानदेय 1000 रुपये निर्धारित करने की मांग की. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान मंत्री पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहते हैं. अभी तक विभाग कतिपय अधिकारी जल सहिया के क्रियाकलाप पर संदेह प्रकट करते हुए कुछ प्रस्ताव दिया है, जो अनुचित है. पेयजल विभाग में भ्रष्टाचार व लूट-खसोट की नीति को जारी रखने के उद्देश्य से जल सहियाओं का सहयोग नहीं लेकर चंद पुरुष विभागीय कर्मी के माध्यम से नल जल या शौचालय योजना सभी को लूटने का प्रयास किया. इसमें वह सफल भी रहे. सरकार को इसे संज्ञान में लेकर कार्रवाई करे. जलसहिया पूर्ण सहयोग के लिए तैयार है. बैठक में काफी संख्या में जलसहिया मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola