Giridih News :बरहमसिया मोड़ को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

Updated at : 26 Mar 2026 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :बरहमसिया मोड़ को प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त

Giridih News :सरिया-राजधनवार मुख्य सड़क पर बरहमसिया मोड़ पर सीओ संदीप मधेसिया व थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान चौक पर किये गये अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से हटाया गया.

विज्ञापन

अभियान के दौरान कुछ लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गयी. लेकिन, अधिकांश लोग खुश दिखे. लोगों का कहना था कि अब प्रतिदिन लगने वाली सड़क जाम से मुक्ति मिलेगी. ज्ञात हो कि बरहमसिया चौराहा है. यहां कोडरमा-कोवाड़ व रांची-देवघर-दुमका मुख्य सड़क जुड़ती है. इसके कारण दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना लगा रहता है.

रोड जाम की समस्या से परेशान रहते हैं लोग

अतिक्रमण के कारण सड़क सिमट गयी थी, जिससे आये दिन वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी. खासकर पूजा, त्योहार व शादी विवाह के लग्न के समय पुलिस बल के नहीं रहने पर लोगों को जाम से निकलने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती थी. सीओ ने कहा कि किसी भी कीमत पर सड़क का अतिक्रमण नहीं करने दिया जायेगा. अतिक्रमण हटाने से लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola