टेंपो ने ठेले को चपेट में लिया, गुपचुप विक्रेता घायल

बगोदर-हरिहर धाम रोड में एक टेंपो ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गुपचुप ठेले को चपेट में ले लिया. हादसे में गुपचुप विक्रेता मंझलाडीह निवासी जीवलाली साव गंभीर रूप से घायल हो गया.
बगोदर. बगोदर-हरिहर धाम रोड में एक टेंपो ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े गुपचुप ठेले को चपेट में ले लिया. हादसे में गुपचुप विक्रेता मंझलाडीह निवासी जीवलाली साव गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं उसके ठेले में रखे सारे समान भी बिखर गए. इससे गुपचुप विक्रेता को ठेला और उसके सामग्री के करीब दस हजार रुपए का नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. घायल गुपचुप विक्रेता जीवलाली साव का प्राथमिक उपचार बगोदर अस्पताल में किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




