Giridih News :टेंपो व बाइक में टक्कर, पांच घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरीडीह-टुंडी मुख्य सड़क पर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के भंडारीडीह के पास सोमवार की दोपहर टेंपो व बाइक में टक्कर हो गयी. इस दौरान बाइक सवार पति-पत्नी, दो बच्चे तथा टेंपो चालक घायल हो गये.

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिंरजीवी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपने वाहन से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. जानकारी के अनुसार गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोडिया गांव निवासी मुस्तकीम अंसारी अपने पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल देवपुर आया था. सोमवार को अपने पूरे परिवार के साथ देवपुर से गिरिडीह की ओर जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस घटना में मुस्तकीम के अलावा उसकी पत्नी रुकसाना खातून सहित दो बच्चे व टेंपो चालक चिहुंटिया गांव निवासी भीम गणक घायल हो गये. मुस्तकीम के गर्दन के पास अधिक चोट के कारण उसकी स्थिति गंभीर है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola