ePaper

अंतरजिला स्थानांतरण की मांग को ले कल्पना सोरेन से मिले शिक्षक

Updated at : 23 Jun 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरजिला स्थानांतरण की मांग को ले कल्पना सोरेन से मिले शिक्षक

प्राथमिक शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण की मांग को लेकर रविवार को झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिक्षक गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से गिरिडीह में मुलाकात की.

विज्ञापन

गिरिडीह. प्राथमिक शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण की मांग को लेकर रविवार को झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों के शिक्षक गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से गिरिडीह में मुलाकात की. विधायक बनने के बाद पहली बार कल्पना सोरेन से मिलने पहुंचे शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. शिक्षक नेता दिलीप कुमार राय, मनोज यादव, सुरेंद्र मंडल समेत अन्य ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक लंबे समय से अंतर जिला स्थानांतरण को लेकर सरकार के समक्ष गुहार लगा रहे हैं. सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन अभी तक ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. विशेष परिस्थितियों से जूझ रहे शिक्षकों से 2023 में ही पोर्टल के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया और जिला स्थापना समिति से पास आवेदनों को स्वीकृति के लिए निदेशालय में भेजा गया. लेकिन, निदेशालय द्वारा आवेदन में त्रुटि की बात कहते हुए अभी-तक सिर्फ पत्र जारी किया जा रहा है. इस तरह से बार-बार त्रुटि निकालते रहने से स्थानांतरण को लेकर संशय है. सभी शिक्षकों को स्थानांतरण का सामूहिक अवसर प्रदान करने का आग्रह किया गया. शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री एवं विभागीय अधिकारियों से बात करुंगी. अंतर जिला स्थानांतरण का मामला मेरे संज्ञान में भी है. विधानसभा चुनाव के पहले समस्या का समाधान निकलेगा. मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय, पप्पू मंडल, मनोज यादव, सुरेन्द्र मंडल, रंजीत यादव, किशोर कुमार दास, सहदेव मंडल, चंद्र भानु वर्मा, सुबोध चौधरी, मनोज मंडल, रोहित मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola