Giridih News :शिक्षक ने लगाया मारपीट व छिनतई का आरोप

Giridih News :घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के गुंडरी गांव के समीप शुक्रवार की सुबह शिक्षक पंकज कुमार माली पर हमला कर छिनतई का मामला सामने आया है. शिक्षक ने घोड़थंभा ओपी में शिकायत की है.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. पंकज ने कहा है कि वह शुक्रवार की सुबह करीब लात बजे गुरुकुल शिक्षालय से घर लौट रहे थे. इसी दौरान स्कूल गेट के बाहर पहले से मौजूद कुछ लोग लाठी-डंडा लेकर खड़े थे और स्कूली बच्चों से गाली-गलौज कर रहा था. विरोध किया, तो पीछे से नारायण राय ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
गमछे से गला भी दबाया
हमले में घायल होकर गिरने के बाद नारायण ने गमछे से उनका गला दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी. शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके भाई पवन कुमार माली ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन उनपर भी हमला कर दिया. मौके पर मौजूद मोहिनी देवी ने स्टाफ भुगतान के लिए रखे 50 हजार रुपये, सोने काीचेन और अंगूठी छीन ली.
दूसरे पक्ष ने भी लगाया आरोप
वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि आवेदक उनके निजी जमीन पर जबरन निर्माण कराने की कोशिश कर रहे थे. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. घोड़थंभा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले में आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




