Giridih News :ब्रेक फेल होने से जीटी रोड पर दो किमी दौड़ता रहा टैंकर, ट्रक से टकराने बाद रुका

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :ब्रेक फेल होने से जीटी रोड पर दो किमी दौड़ता रहा टैंकर, ट्रक से टकराने बाद रुका

Giridih News : बगोदर जीटी रोड पर औरा के पास सोमवार को एक टैंकर का ब्रेक फेल हो गया. चालक ने अपनी सूझबूझ ने बड़ा हादसा होने से बचाया. टैंकर दो किमी चलने के बाद बेको में एक पंप के पास खड़े ट्रक में धक्का मारकर रुका.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रैंकर यूपी से कोलकाता जा रहा था. इस दौरान टैंकर ने तीन जगहों पर आल्टो कार, दो बाइक में धक्का मार दिया. इसमें दो बाइक सवार को मामूली चोट आयी है. इधर, ट्रक में धक्का मारने के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. टैंकर चालक केबिन में फंस गया.

केबिन काटकर निकाला गया चालक

लोगों ने टैंकर केबिन का गेट काटकर चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए बेको के निजी नर्सिंग होम में ले गये. उसकी स्थिति अभी सामान्य है. टैंकर चालक ने बताया कि वह यूपी से कोलकाता जा रहा था. इसी दौरान ब्रेक फेल हो गया. ब्रेक फेल होने के बाद भी चालक टैंकर पर अपना कंट्रोल रखा. इसके कारण बड़ा हादसा टल गया. सूचना पर बगोदर-सरिया इंस्पेक्टर अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola