अनियंत्रित टैंकर ने पुल पर लटकी, चालक-खलासी घायल

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड नेशनल हाइवे में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक टैंकर के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये.
बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड नेशनल हाइवे में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक टैंकर के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाबत बताया जाता है कि जीटी रोड औरा के समीप बगोदर की दिशा से डुमरी की ओर जा रही गैस लदी एक टैंकर का टायर ब्लास्ट हो गया. इससे अंसतुलित होकर टैंकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटक गयी. टैंकर चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से चालकव खलासी को टैंकर से निकालकर अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया है. राहत की बात यह रही कि टैंकर पुल के नीचे नहीं गिरी. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. घटना की बात करीब आधा घंटे तक जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही. सूचना पर बगोदर पुलिस पहुंची और आवागमन सुचारु किया. इसके बाद ही दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को पुल से हटाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




