Giridih News :उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू बांकीकला के प्रधानाध्यापक को शो-कॉज

Updated at : 07 Feb 2025 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू बांकीकला के प्रधानाध्यापक को शो-कॉज

Giridih News :बिना अनुमोदन सूची के साइकिल के लिए बच्चों को गांडेय ब्लॉक लेकर पहुंचे और स्वयं सूची बनाकर साइकिल लेने का प्रयास करनेवाले प्रधानाध्यापक जाकिर अंसारी को बीपीओ ने शो-कॉज किया है.

विज्ञापन

बिना अनुमोदन सूची के साइकिल के लिए बच्चों को ले ब्लॉक पहुंचे थे प्रधानाध्यापक बिना अनुमोदन सूची के साइकिल के लिए बच्चों को गांडेय ब्लॉक लेकर पहुंचे और स्वयं सूची बनाकर साइकिल लेने का प्रयास करनेवाले प्रधानाध्यापक जाकिर अंसारी को बीपीओ ने शो-कॉज किया है. इतना ही नहीं इस मामले में बीडीओ निसात अंजुम ने प्रधानाध्यापक एवं साइकिल आपूर्तिकर्ता को फटकार लगायी है. बीपीओ श्रद्धा कुमारी ने बताया कि उमवि उर्दू बांकीकला के प्रधानाध्यापक जाकिर अंसारी ने बिना अनुमोदन सूची के अपने स्तर से सूची तैयार कर कुछ बच्चों को साइकिल दिलाने के लिए ब्लॉक लाया था. इस मामले में विभागीय स्तर पर प्रधानाध्यापक को शो-कॉज किया गया है. इधर, पिछले दिनों प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद बीडीओ गंभीर हुई और बीपीओ के साथ बैठक करते हुए प्रधानाध्यापक को फटकार लगायी. बीडीओ ने साइकिल आपूर्तिकर्ता को भी फटकार लगाते हुए अनुमोदित सूची के अनुरूप संबंधित क्लस्टर में साइकिल पहुंचाने का निर्देश दिया. शिक्षकों को स्कूल में ही साइकिल वितरण करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola