Giridih News :204 शिक्षकों की सेवा हुई संपुष्ट, विभाग ने जारी किया पत्र

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :204 शिक्षकों की सेवा हुई संपुष्ट, विभाग ने जारी किया पत्र

Giridih News :झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के निरंतर प्रयासों के बाद गिरिडीह जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) वसीम अहमद ने 204 माध्यमिक शिक्षकों की सेवा संपुष्टि कर दी है.

विज्ञापन

विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र निर्गत कर दिया गया है. शिक्षकों की सेवा संपुष्टि संघ की प्रमुख मांगों में से एक थी. इसके लिए संगठन लगातार डीइओ ज्ञापन सौंप रहा था. मामले के समाधान के लिए दबाव बनाया जा रहा था. संघ के जिला सचिव रविकांत चौधरी ने बताया कि जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह की सक्रियता व रणनीतिक प्रयासों की वजह से ही यह लंबित कार्य सफल हो पाया है.

संघ ने जताया आभार

संघ ने डीइओ के प्रति आभार जताया है. इस निर्णय से जिले के शिक्षकों में खुशी का माहौल है. आभार व्यक्त करने वालों में बिनोद यादव, घनश्याम गोस्वामी, चंदन सिंह, नौशाद समा, उमाशंकर राम, भुवन वर्मा, दयानंद पप्पू, रंजीत वर्मा, धीरेंद्र वर्मा, एसडी रवि, मीरा रजक, मालालता मुर्मू, संत कुमार यादव, संजय आनंद, जाकिर हुसैन, सरवर आलम, विजय कुमार दास, विजय विद्रोही, खूबलाल दास, सुखदेव यादव, शंभु गुप्ता, सुदीप कुमार आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola