Giridih News :एसडीओ ने दिया पिकनिक स्पॉट पर चौकसी बरतने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Dec 2024 10:55 PM
Giridih News :खोरीमहुआ एसडीओ अनिमेष रंजन ने भी पिकनिक व सैर-सपाटे के दौरान उनकी सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को ऑनलाइन मीटिंग की.
नववर्ष 2025 का गर्मजोशी से स्वागत करने को लेकर लोगों में उत्साह व्याप्त है. मंगलवार से ही लोग नववर्ष पर अपने परिजनों व मित्रों संग सैर-सपाटा और पिकनिक की तैयारी में लगे दिखे. खोरीमहुआ एसडीओ अनिमेष रंजन ने भी पिकनिक व सैर-सपाटे के दौरान उनकी सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को ऑनलाइन मीटिंग की. धनवार, जमुआ, देवरी, तिसरी व गावां के अंचल अधिकारी, थाना तथा ओपी प्रभारियों को क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट व पर्यटन स्थल जहां भीड़ रहती है, वहां चौकसी बरतने का निर्देश दिया. मालूम रहे कि अनुमंडल क्षेत्र में लगभग एक दर्जन ऐसे स्थान हैं, जहां एक जनवरी को पिकनिक व मनोरंजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है. एसडीओ ने ऐसे स्थानों पर पुलिस पार्टी की प्रतिनियुक्ति व सघन गश्ती करने का निर्देश दिया है. कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी पिकनिक स्थल एवं पर्यटन स्थल पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी ताकि आने वाले पर्यटक अपने परिवार के साथ नववर्ष का आनंद ले सके. उन्होंने सभी को नववर्ष की बधाई देते हुए खुद तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखकर नववर्ष मनाने की अपील की. एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पिकनिक स्थल व पर्यटन स्थल में भीड़ ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटेगी. बैठक में बीडीओ धनवार व जमुआ, सीओ देवरी, तिसरी व गावां, थाना प्रभारी धनवार, जमुआ, हीरोडीह, तिसरी, देवरी, गावां, ओपी प्रभारी घोड़थंबा व परसन आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










