Giridih News :प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :महात्मा गांधी के गिरिडीह आगमन के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधी आगमन शताब्दी समारोह समिति ने रविवार को सर जेसी बोस विद्यालय में भप्रतियोगिता का आयोजन किया. कार्यक्रम में शहर के 25 से अधिक सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आरके महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ मधुश्री सान्याल, जेएनवी के पूर्व प्राचार्य के ठाकुर, विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा, अभिव्यक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्णकांत वे किया. निर्णायक ललित नारायण कुशवाहा, सुचित्रा बोस, राखी झुनझुनवाला, शिक्षिका रेणु कुमारी, प्रभाकर व कृष्ण मुरारी शर्मा थे. डॉ मधुश्री सान्याल ने कहा कि महात्मा गांधी का गिरिडीह आना बड़े गौरव की बात है. यह शताब्दी समारोह हमें गांधी के विचारों, उनके दर्शन और मूल्यों को याद करने का अवसर देता है. कार्यक्रम संयोजक सोमनाथ केसरी ने बताया कि कुल छह प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण, लेख, कोलाज, चित्रकला, कविता पाठ और रंगोली शामिल थे. बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका सरिता कुमारी, रवि स्वर्णकार, नीरीति केसरी, शिक्षिका मनीषा कुमारी, अभिनीत कुमार, पूजा शर्मा, शामली कुमारी, श्वेता खंडेलवाल, राजेंद्र बरनवाल, रामजी यादव, दीपाली, अनिता, नैना आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola