Giridih News :संतोषी माता मंदिर जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 27 से

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :संतोषी माता मंदिर जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 27 से

Giridih News :गिरिडीह शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन 27 अप्रैल से होगा. 501 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ इसकी शुरुआत होगी.

विज्ञापन

अनुष्ठान को लेकर आयोजन समिति की छह महीने से चल रही तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. पूरे मंदिर परिसर की आकर्षक साज-सज्जा की गयी है. कार्यक्रम के सचिव डिम्पल साव ने बताया कि 28 को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान होंगे. 29 को दिन में पूजा कार्यक्रम के बाद रात में बिहार के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण और आकर्षक झांकी की प्रस्तुति व 30 अप्रैल को पूजा के बाद दोपहर में भव्य नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली जायेगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी.

एक मई को होगा समापन

एक मई को अंतिम दिन विधि-विधान से पूजन, मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, हवन और पूर्णाहुति की जायेगी. इसके बाद विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा. आयोजन समिति में उप मेयर सुमित कुमार, अध्यक्ष टुनटुन केशरी, सतीश साह, प्रदीप चौरसिया, हब्लू गुप्ता, दीपक शर्मा, प्रदीप अग्रवाला, वीरेंद्र, सिंकल, विक्रम, रिशु, राकेश बरनवाल, संदीप डेंगेज, लखन बरनवाल, झुन्नू, कुशल सलूजा, बंटी, दिलीप केशरी समेत कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता शामिल हैं.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola