ePaper

Giridih News : बगोदर के बखरीडीह में रुद्र महायज्ञ कल से

Updated at : 18 Apr 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : बगोदर के बखरीडीह में रुद्र महायज्ञ कल से

Giridih News : कलश यात्रा के साथ शुरू होगा पांच दिवसीय अनुष्ठान

विज्ञापन

Giridih News : बगोदर प्रखंड के मुंडरो स्थित बखरीडीह गांव में श्री-श्री 108 श्रीशिव पंच परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ 20 अप्रैल से कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. यज्ञ समिति इसकी तैयारी में लगी है. यज्ञ को सफल बनाने के लिए समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में यज्ञ को विधि विधान व बेहतर तरीके से संपन्न कराए जाने में लोगों से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की बात कही गयी. आयोजन समिति से जुड़े हेमलाल महतो ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भव्य शिव मंदिर बनाया गया है. 20 अप्रैल से पांच दिनों का यज्ञ शुरू होगी. इसको देखते हुए गांव में मांस-मदिरा की बिक्री व सेवन पर रोक लगायी गयी है. यज्ञ के पहले दिन रविवार को भव्य कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व रात में प्रवचन, सोमवार को वेदी पूजन, अरणी मंथन, जलाधिवास, आरती व रात में प्रवचन, मंगलवार को वेदी पूजन, वस्त्राधिवास, अन्नाधिवास, आरती व रात में प्रवचन, बुधवार को वेदी पूजन, नगर भ्रमण, शय्याधिवास, घृतढ़ारी, आरती एवं रात में प्रवचन, गुरुवार को वेदी पूजन, प्राण-प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहूति, कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन भंडारा तथा रात में भक्ति जागरण होगा. मौके पर यज्ञ समिति के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola