Gridih News : आरपीएफ ने अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 12 Apr 2026 12:23 AM
Gridih News : भारी पिट्ठू बैग लेकर जाते देख हुआ संदेह
Gridih News : प्रतिनिधि, सरिया. ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने एक व्यक्ति को बियर (अंग्रेजी शराब) के 16 केन साथ पकड़ा गया. अग्रिम कार्रवाई के लिए उसे उत्पाद विभाग बगोदर को सुपुर्द कर दिया गया. रेसुब पोस्ट हजारीबाग रोड के निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ कुमार ने बताया कि उनके क्षेत्राधिकार स्थित चौबे कैंपिंग स्टाफ ने चौबे स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं दो पर ट्रेन पासिंग व रेल संपत्ति, यात्री सुरक्षा काे लेकर गश्त की जा रही थी. इस दौरान समय करीब 10:30 बजे देखा गया कि प्लेटफार्म सं दो से तीन की ओर एक व्यक्ति भारी पिट्ठू बैग लेकर जा रहा है. शक होने पर उक्त व्यक्ति के पास के बैग को चेक करने पर उसमें 16 बोतल अग्रेजी शराब जिसमें छह अदद किंग फिशर बियर (बोतल), 10 अदद किंग फिशर बियर (केन) पाया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम टिंकू पासवान (22), पिता बहादुर पासवान, साकिन चौबे लक्ष्मीपुर, थाना-चलकुसा, जिला-हजारीबाग (झारखंड) बताया. उसने बताया कि यह बैग उसे लाल रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने गाड़ी सं-18626 में देने को कहा था. उसका नाम रंजीत साव, पिता धनेश्वर साव है, जो शराब का तस्कर है. सरिया थाना के पास स्थित वाइन शॉप में वह काम करता है और वहीं से शराब की तस्करी करता है. उक्त पकड़े गये व्यक्ति एवं जब्त अंग्रेजी शराब को अग्रेतर कार्रवाई के चौबे स्टेशन से रेसुब पोस्ट हजारीबाग रोड पर लाया गया. उप निरीक्षक प्रेमा खेस ने जब्ती सूची बनायी और उसे गिरफ्तार करते हुए जमा तलाशी ली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










