गिरिडीह के सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

Updated at : 27 Mar 2024 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह के सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल

गिरिडीह में एक बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है. जबकि दो घायल हो गये हैं. जानकारी के अनुसार सभी लोग सब्जी खरीदकर अपने घर वापस आ रहे थे तभी उसकी बाइक एक बांस के पेड़ से टकरा गयी.

विज्ञापन

देवरी: गिरिडीह के मंडरो – खरियोडीह मुख्य मार्ग पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के समुआडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य घायल हो गए. मृतक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो के बिहारी मल्होत्रा 40 वर्ष के रुप में हुई है. जबकि हादसे में घायल युवकों का नाम रंजीत मल्होत्रा और भैरो मल्होत्रा है. जानकारी के मुताबित बुधवार को तीनों बाइक से सब्जी खरीदने मंडरो बाजार जा रहे थे. इसी क्रम में समुआडीह के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक बांस के पेड़ से टकरा गयी.

Also Read : लोकसभा चुनाव से पहले गढ़वा में पुलिस को बड़ी कामयाबी, कई हथियार जब्त, 3 गिरफ्तार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola